कटनी–छिंदवाड़ा डकैती कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकद व सोने के जेवर बरामद !

Spread the love

कटनी–छिंदवाड़ा डकैती कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकद व सोने के जेवर बरामद

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी और छिंदवाड़ा जिलों में डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये नकद सहित सोने के जेवर और सोने नुमा सिक्के बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष, कुल छह लोग शामिल हैं। पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले में एक महिला के साथ डकैती की घटना के बाद यह गिरोह सक्रिय था। इसके बाद आरोपियों ने कटनी जिले के रीठी, स्लीमनाबाद, कोतवाली और कुठला थाना क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने कैलवारा बाइपास इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चार हथियार भी जब्त
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार हथियार भी जब्त किए हैं। मामले का खुलासा कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में डकैती की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *