मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खजुराहो पहुंचे, जहां महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में उनका पारंपरिक बुंदेली स्वागत हुआ। सीएम ने बुंदेली लोक कलाकारों से मुलाकात की और ‘जबारा’ सहित स्थानीय लोकनृत्यों की प्रस्तुति का आनंद लिया। मुख्यमंत्री दो दिन तक खजुराहो और पन्ना प्रवास पर रहेंगे।

सीएम ने अपने दौरे के पहले दिन छतरपुर जिले में 510 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें स्वास्थ्य केंद्र, मॉडल स्कूल, सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय में नई लैब, वार्ड निर्माण और प्रमुख सड़कों के उन्नयन जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इसके बाद सीएम ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं, प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। शाम 4 बजे से जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग और 4:45 से MSME विभाग की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया।
मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से बुंदेलखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। सागर, निवाड़ी और छतरपुर में बड़े औद्योगिक प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता पन्ना के हीरे, खजुराहो पर्यटन और माइनिंग विकास पर भी केंद्रित है।
शाम को मुख्यमंत्री आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय में साउंड एंड लाइट शो में शामिल होंगे। 9 दिसंबर को वे पन्ना टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण भी निर्धारित है।
दूसरे दिन सीएम लाडली बहना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। वहीं कैबिनेट मीटिंग के लिए बुंदेली स्वाद से सजा विशेष फूड मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें मिलेट आधारित व्यंजन, पारंपरिक स्नैक्स और बुंदेलखंडी मिठाइयां शामिल होंगी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में 30 मंत्री और 40 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे खजुराहो दो दिनों तक राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खजुराहो पहुंचे, जहां महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में उनका पारंपरिक बुंदेली स्वागत हुआ। सीएम ने बुंदेली लोक कलाकारों से मुलाकात की और ‘जबारा’ सहित स्थानीय लोकनृत्यों की प्रस्तुति का आनंद लिया। मुख्यमंत्री दो दिन तक खजुराहो और पन्ना प्रवास पर रहेंगे।
सीएम ने अपने दौरे के पहले दिन छतरपुर जिले में 510 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें स्वास्थ्य केंद्र, मॉडल स्कूल, सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय में नई लैब, वार्ड निर्माण और प्रमुख सड़कों के उन्नयन जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इसके बाद सीएम ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं, प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। शाम 4 बजे से जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग और 4:45 से MSME विभाग की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया।
मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से बुंदेलखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। सागर, निवाड़ी और छतरपुर में बड़े औद्योगिक प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता पन्ना के हीरे, खजुराहो पर्यटन और माइनिंग विकास पर भी केंद्रित है।
शाम को मुख्यमंत्री आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय में साउंड एंड लाइट शो में शामिल होंगे। 9 दिसंबर को वे पन्ना टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण भी निर्धारित है।
दूसरे दिन सीएम लाडली बहना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। वहीं कैबिनेट मीटिंग के लिए बुंदेली स्वाद से सजा विशेष फूड मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें मिलेट आधारित व्यंजन, पारंपरिक स्नैक्स और बुंदेलखंडी मिठाइयां शामिल होंगी।
इस उच्चस्तरीय बैठक में 30 मंत्री और 40 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे खजुराहो दो दिनों तक राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।