भोपाल/बुंदेलखंड।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाराष्ट्र स्थित णमोकार तीर्थ में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह महोत्सव 6 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें बुंदेलखंड के गुरु भक्त परिवार द्वारा स्नेहिल निमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता हुई है। उन्होंने आचार्य श्री 108 देवनंदी जी महाराज के आशीर्वाद और महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलने के लिए आभार व्यक्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में जैन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु महोत्सव में शामिल होंगे और धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।