खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने रहली के ग्राम बड़ौदा में दिवंगत रघुराज सिंह को दी श्रद्धांजलि !

Spread the love

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने रहली के ग्राम बड़ौदा में डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय रघुराज सिंह लंबरदार की तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक भूपेंद्र सिंह ने दिवंगत रघुराज सिंह की पुण्यतमा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में रघुराज सिंह का योगदान और उनकी सादगी हमेशा याद रखी जाएगी।

भूपेंद्र सिंह के इस सांत्वना दौरे में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक की संवेदनशीलता और परिजन के प्रति समर्थन की सराहना की। यह अवसर भावपूर्ण और श्रद्धासभा का रूप ले गया, जिसमें परिवारजन और ग्रामवासी मिलकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *