गौरझामर थाना पुलिस ने बोलेरो सहित 07 पेटी अवैध शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत सागर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी देवरी श्री शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन में गौरझामर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है।

📌 बोलेरो में भरकर लाई जा रही थी अवैध शराब

दिनांक 12 नवंबर 2025 को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मढ़ी क्षेत्र से एक बोलेरो वाहन क्रमांक MP13 ZV 9082 में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब भरकर गौरझामर की ओर लाया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गौरझामर श्री नासिर फारुकी ने तुरंत पुलिस टीम तैयार कर मढ़ी रोड पर घेराबंदी की।

📌 वाहन की तलाशी में मिली 07 पेटी देशी लाल मसाला शराब

पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें
👉 07 पेटी (कुल 350 पाव)
👉 देशी लाल मसाला शराब
👉 कीमत लगभग ₹35,000/-
बरामद हुई।

वाहन चालक की पहचान ललितराम राठोर पिता पूरनलाल राठोर, निवासी ग्राम नाहरमऊ के रूप में हुई। आरोपित शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

📌 कुल ₹7,35,000/- का मशरूका जप्त

पुलिस ने मौके से—

  • शराब : ₹35,000/-
  • बोलेरो वाहन : ₹7,00,000/-

कुल ₹7,35,000/- का मशरूका जप्त किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर 13 नवंबर 2025 को न्यायालय पेश किया गया।

👏 सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका रही—

  • थाना प्रभारी — श्री नासिर फारुकी
  • कार्य. प्रआर 529 — शैलेंद्र पांडे
  • प्रआर 951 — अनिल कन्नौजिया
  • आरक्षक 1810 — मुकेश
  • आरक्षक 734 — शिवप्रताप
  • आरक्षक 123 — अरुण
  • आरक्षक 208 — प्रमोद
  • आरक्षक 101 — नीतू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *