टीकमगढ़ में यूरिया खाद के लिए लाइन में खड़े 50 वर्षीय किसान जमुना कुशवाहा की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कारी बजरुआ निवासी किसान बडौरा घाट वितरण केंद्र पर यूरिया लेने पहुंचे थे, जहां उन्हें चक्कर और उल्टियां आने लगीं। प्रशासन ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोपहर 3 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


परिजनों के मुताबिक वे पिछले तीन दिनों से खाद के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे थे। डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कॉर्डियर अटैक के संकेत मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।