पंख मैराथन में 10 हजार धावक दौड़े, ट्रैफिक अव्यवस्था से उठे सवाल !

Spread the love

फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित ‘पंख मैराथन’ में जहां एक ओर 10 हजार से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक अव्यवस्था ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मैराथन में 42, 21, 10 और 6 किलोमीटर की चार कैटेगरी रखी गई थीं। सुबह से ही शहर की सड़कों पर लंबी कतार में धावक दौड़ते नजर आए, लेकिन कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रोकी जा सकी।


धावकों के बीच से गुजरते वाहन

प्रतिभागियों के अनुसार पॉलिटेक्निक चौराहा, लोअर लेक से श्यामला हिल्स मार्ग तक कई जगहों पर कार और बाइक धावकों के बीच से निकलती दिखीं। कुछ वाहन चालकों ने बैरिकेडिंग के बीच खाली जगह मिलते ही रास्ता बना लिया।

पुलिस बल की तैनाती के बावजूद ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाया। कई स्थानों पर भारी वाहन और ट्रैक्टर भी समानांतर लेन से गुजरते नजर आए, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।


बाइक की टक्कर से युवती घायल

अव्यवस्था के बीच एक बाइक सवार ने दौड़ रही एक युवती को टक्कर मार दी। युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को संभाला।

बताया गया कि दौड़ में शामिल कुछ बच्चे भी एक कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।


तस्वीरों में दिखी जमीनी हकीकत

4

मौके से सामने आई तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि धावकों के बीच एक सफेद कार आगे बढ़ती नजर आ रही है, जबकि पीछे सैकड़ों प्रतिभागी दौड़ रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में बाइक सवारों को रनर्स के बीच से रास्ता बनाते देखा जा सकता है। एक फोटो में युवती सड़क पर बैठी दिखाई दे रही है, पास ही बाइक सवार खड़ा है—यह वही क्षण है जब टक्कर के बाद वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी।

कई तस्वीरों में मैराथन में शामिल धावकों की लंबी कतार सड़क पर दिखाई दे रही है, जबकि समानांतर लेन में वाहन चलते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य आयोजन के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की कमी को उजागर करता है।


पुलिस इंतजामों पर सवाल

आयोजन से पहले रूट डायवर्जन और सख्त बैरिकेडिंग के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर चूक सामने आई। सवाल उठ रहा है कि जब हजारों धावक निर्धारित रूट पर दौड़ रहे थे, तब ट्रैफिक को पूरी तरह डायवर्ट क्यों नहीं किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भविष्य में इस तरह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *