परशुराम कल्याण बोर्ड ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का किया स्वागत !

Spread the love

ब्राह्मण समाज के परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी एवं सदस्य आज मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यालय मातेश्वरी पहुंचे और उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने बोर्ड के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का मार्गदर्शन दिया।

मंत्री राजपूत ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्याण में ऐसे संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि उनका सहयोग सदैव समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रेरित किया कि वे समाज में नव जागृति लाने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला प्रभारी मधुसूदन खेमरिया, श्रीमति संद्यमित्रा गुरु, अर्चना तिवारी, शालनी तिवारी, शालनी जारोलिया, चंचल पाठक, रीता शर्मा, एकता खेमरिया, अंजु शर्मा, कल्पना दुबे, प्रीति शर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा सिलाकारी, अनुराग भारद्वाज, राजेश दुबे, प्रवेश दुबे, प्रशांत देवलिया सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मंत्री राजपूत ने बोर्ड के सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम योगदान दें। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और समरसता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *