पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सलाम किया : भारतीय सेना के पराक्रम का अभिनंदन !

Spread the love

सिलौधा, खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने आज यहां आयोजित एक समारोह में देश की सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज पूरा देश गौरव से भर गया है।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय सैन्य शक्ति और रणनीतिक दृढ़ता का प्रतीक बताया।

श्री सिंह ने 1.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आरोग्य मंदिर) के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद पूरा देश दुखी था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ संकल्प लिया था कि हर आतंकी को सबक सिखाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि सेना ने बिना किसी नुकसान के इस मिशन को अंजाम देकर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।

“मोदी सरकार का सशक्त नेतृत्व, विश्व भारत के साथ”

पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और कूटनीतिक कौशल के कारण आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। यही सशक्त भारत की पहचान है।” उन्होंने कहा कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो आतंकी घटनाओं को चुपचाप सहन करे, बल्कि अब हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ डॉक्टरों, स्टाफ और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।” उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब से गरीब व्यक्ति को भी निःशुल्क इलाज मिल रहा है।

सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों का आश्वासन

समारोह में श्री सिंह ने सिलौधा-सागर मार्ग को जोड़ने वाली 1 किमी लंबी सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही, श्मशान घाट तक सड़क बनाने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीना कश्यप को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने सिलौधा में चल रहे 21 कुंडीय श्री राम कथा महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शिरकत की और संतों का आशीर्वाद लिया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह, एसडीएम मनोज चौरसिया, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीतिराज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के इस संबोधन से स्पष्ट हुआ कि भारत की सुरक्षा नीति अब पूरी तरह से आक्रामक रुख अपना चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को नई ऊर्जा दे रहा है। साथ ही, स्थानीय विकास कार्यों पर भी सरकार का विशेष ध्यान है, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *