बरगुवा में झटका मशीन हादसा, युवक की मौत !

Spread the love

इंदरगढ़ (छतरपुर)।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरगुवा में गुरुवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय अतुल वाल्मिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

मृतक अतुल वाल्मिक पुत्र रामसिंह वाल्मिक, ग्राम बरगुवा का निवासी था। उसके बड़े भाई सुमित वाल्मिक ने बताया कि अतुल गुरुवार दोपहर खेत पर चारा काटने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार ने उसे तलाशना शुरू किया और सुमित तिवारी के सरसों के खेत में अचेत अवस्था में पाया।

झटका मशीन की चपेट में आने की आशंका

परिजनों का आरोप है कि खेत का मालिक सुरेश तिवारी है, और खेत में काम करने वाले अनु राजावत और भोले राजावत ने जानवरों से फसल बचाने के लिए झटका मशीन में करंट प्रवाहित किया था। इसी करंट की चपेट में आने से अतुल की मौत हुई।

ग्रामीणों में हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिवार पर दुख की घड़ी

परिजनों ने बताया कि अतुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *