बस की मामूली टक्कर से बवाल: कार सवारों ने बस ड्राइवर को पीटा, किया अपहरण !

Spread the love

सतना में गुरुवार रात मामूली टक्कर बड़े विवाद में बदल गई। सीधी से करीब 50 यात्रियों को लेकर सूरत जा रही नफीस ट्रेवल्स की बस (एमपी 19 पी 1285) की जसो थाना क्षेत्र के शहपुर के पास एक कार (एमपी 17 सीबी 2065) से हल्की टक्कर हुई। इसी पर गुस्साए कार सवारों ने बस ड्राइवर राजकुमार साकेत को यात्रियों के सामने पीटा और उसका अपहरण कर ले गए


टक्कर के बाद 4 किमी पीछा किया, ओवरटेक कर बस रोकी

ड्राइवर विवाद की आशंका में बस नहीं रोक रहा था।
इस पर कार सवारों ने बस का लगभग 4 किलोमीटर पीछा किया और एक सुनसान स्थान पर ओवरटेक कर रोक लिया।
जैसे ही ड्राइवर नीचे उतरा, आरोपियों ने उसकी लात-घूंसे से पिटाई शुरू कर दी

फिर उसे जबरन कार में डालकर ले गए।
घटना से बस में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए।
एक यात्री ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी।


पुलिस ने टीम भेजकर छुड़ाया, कार मालिक समेत कई हिरासत में

कार नंबर के आधार पर जांच शुरू हुई।
पता चला कि यह गाड़ी मढ़ी के समिति प्रबंधक राजभान सिंह के नाम पर है।

जसो और नागौद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए—

  • राजभान सिंह के घर छापा मारा
  • बस ड्राइवर राजकुमार को सकुशल मुक्त कराया
  • कार मालिक सहित कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया

सुनसान सड़क पर मदद को तरसे यात्री

ड्राइवर के अपहरण के बाद बस यात्रियों को सड़क किनारे छोड़कर खड़ी हो गई।
करीब देरभर तक यात्रियों को मदद का इंतजार करना पड़ा।
ड्राइवर के लौटने और पुलिस औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बस सूरत के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *