बाल दिवस पर विद्यालय में भव्य बालमेले का आयोजन, छात्राओं की प्रतिभा ने बटोरी सराहना !

Spread the love

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर प्रभारी श्रीमती रंजीता जैन के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच बालमेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दामोदर सोनकर, सेवानिवृत्त संकुल प्राचार्य राहतगढ़ ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्राओं का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने मेले में लगाई गई सभी स्टॉल्स पर पहुँचकर छात्राओं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों—पापड़ी चाट, गोलगप्पे, इडली, ढोकला, स्वीटकॉर्न, चना जोर गरम, अप्पे, चाय तथा मिठाई सेक्शन के रसगुल्ले, रसभरी और पान का स्वाद लिया और छात्राओं की सराहना की।

व्यंजन और खेलों से गूंजा परिसर

बालमेले को और मनोरंजक बनाने के लिए व्यंजनों के साथ-साथ कई खेलों का भी आयोजन किया गया। संगीत कुर्सी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही, जिसे श्री अशोक पटेल, श्रीमती रितु कटारे, श्रीमती पूजा खरे, श्रीमती स्वाती चौकसे, श्रीमती रश्मि साहू और सुश्री ट्विंकल ताम्रकार द्वारा संचालित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा नेहा राजपूत विजेता रहीं।

जीवन कौशल शिक्षा का उद्देश्य सफल

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि बालमेले का उद्देश्य छात्राओं में व्यापार कौशल, प्रतिस्पर्धा, सामंजस्य, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से छात्राओं ने खरीद-बिक्री, समन्वय, संवाद और व्यापारिक समझ विकसित की।

हस्तलिखित मासिक पत्रिका बनी आकर्षण का केंद्र

मेले में विद्यालय की हस्तलिखित मासिक पत्रिका की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण रही, जिसे डॉ. ख्याति बेलापुरकर, श्री सुमित सिंह राठौड़, नीलोफर खान, डॉ. शुभा मिश्रा और श्री शशांक धूपड़ के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

44 स्टॉल, 750 से अधिक छात्राओं की सहभागिता

इस वर्ष बालमेले में कक्षावार कुल 44 स्टॉल लगाए गए, जिनमें 750 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं और मेले का भरपूर आनंद लिया।

समारोह में श्रीमती मालिनी जैन, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती शोभना डिमोले, श्रीमती सरोज जैन, श्रीमती नेहा सोनी, श्रीमती कीर्ति पचौरी, श्रीमती कीर्ति चढ़ार, श्रीमती ज्योति नेमा, श्रीमती रश्मि दुबे, डॉ. नाहिद परवीन, श्रीमती ज्योति गोदरे, श्रीमती मीनाक्षी पटेल सहित अनेक कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *