बीना कॉलेज की NSS यूनिट ने बरदौरा में सात दिवसीय सेवा कैंप शुरू किया !

Spread the love

बीना। सरकारी गर्ल्स कॉलेज बीना की नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) यूनिट ने बरदौरा गांव में सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा और NSS के गीत के साथ हुई, जिसमें छात्राओं ने समाज सेवा की शपथ ली।

कैंप का उद्देश्य और गतिविधियां

कैंप की इंचार्ज मृणालिनी मिश्रा ने छात्राओं को सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS का असली उद्देश्य सेवा है। मृणालिनी मिश्रा ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे ‘मैं’ की सोच को छोड़कर ‘हम’ की भावना अपनाएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

सेवा ही सबसे बड़ी पूजा

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को साफ-सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही इस कैंप का मुख्य मकसद है।

अनुशासन और व्यक्तित्व विकास

जन भागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय ने छात्राओं को धैर्य और सहयोग के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी।

महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि जैन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कैंपों से छात्राओं का व्यक्तित्व निखरता है और वे जिम्मेदार नागरिक बनती हैं। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *