बीना के चवल वार्ड निवासी 45 वर्षीय रोशन खान की मंगलवार रात रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्हें छह महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के दौरान उन्हें सिविल अस्पताल और बाद में भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

परिजनों ने नगर पालिका पर आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की संख्या पर कोई नियंत्रण नहीं है और नसबंदी की कार्रवाई नहीं की जा रही।
सिविल अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक 2,100 से अधिक डॉग बाइट के मामले दर्ज किए गए हैं, यानी औसतन हर दिन 6 लोग कुत्तों के काटने के शिकार बने।