भोपाल में 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाई, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

भोपाल के वल्लभ भवन के पास स्थित बस्ती में एक 15 वर्षीय छात्र द्वारा की गई आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला कृष्णा अंबेडकर गुरुवार दोपहर घर में अकेला था, तभी उसने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद घर पर अकेला था। उसके पिता ऑटो चलाते हैं और काम पर गए थे, जबकि मां घरेलू काम करने दूसरों के घरों में गई हुई थीं। उसकी बहन ट्यूशन पर थी और भाई भी घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घर लौटने पर मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस परिजनों और स्कूलजनों से बातचीत कर बच्चे की दिनचर्या, हाल के व्यवहार और मानसिक स्थिति को लेकर जानकारी जुटा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना से स्थानीय क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *