छतरपुर: शहर के महोबा रोड पर बस स्टैंड की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार देर रात डिवाइडर से टकरा गया। हादसा प्रकाश रेस्टोरेंट के सामने हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मौके पर जुटी भीड़ द्वारा ट्रक को नुकसान पहुंचाने की आशंका भी टल गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।