मालथौन के ग्राम मड़ैया माफी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश !

Spread the love

सागर, मध्यप्रदेश – सागर जिले के मालथौन विकासखंड के ग्राम मड़ैया माफी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुई।

रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाया, तो गांव में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी और ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *