राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हितग्राहियों को बांटे योजनाओं के लाभ !

Spread the love

प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सागर जिले के ग्राम कड़ता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और सहायता सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाना है।

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने आयुष्मान निरामय भारत योजना के अंतर्गत श्री प्रीतम गोंड और शरद सिंह गोंड को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। वहीं, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत श्री कोमल गोंड, दयाराम गोंड और ओमकार सिंह गोंड को फूड बास्केट वितरित की गई। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि क्षय रोगियों के लिए यह सहायता उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी।

राज्यपाल ने सभी हितग्राहियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल भार्गव, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *