सागर: रामसरोज समूह ने माता-पिता की स्मृति में तीर्थ दर्शन संकल्प के तहत जिले के जरूरतमंद लोगों को प्रयागराज त्रिवेणी संगम के तट पर लगने वाले माघ मेले में तीर्थ यात्रा पर भेजा। यह कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष चौथे वर्ष में प्रवेश करते हुए समूह ने कुल 144 यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भेजने का निर्णय लिया।
समूह उन जरूरतमंद लोगों की मदद करता है जो स्वयं के व्यय या किसी परिस्थिति के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को यात्रा टिकट और सहयोग राशि का वितरण भी किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर रामसरोज समूह के सदस्यों ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने सराहना की
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक वरिष्ठ चिकित्सक जीएस चौबे ने कहा,
“निस्वार्थ सेवा और समाज उत्थान के प्रति रामसरोज समूह का समर्पण हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है।”
समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा,

“मानव सेवा का अर्थ केवल भौतिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना और दूसरों के चेहरों पर खुशी लाना है, जो कि ईश्वर की सेवा के समान है।”
समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा,
“जरूरतमंदों, गरीबों और असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ी पूजा है, जो कर्मकांडों से कहीं बढ़कर है। आज रामसरोज समूह तीर्थ दर्शन संकल्प को जारी रखते हुए यात्रियों को माघ माह में त्रिवेणी संगम प्रयागराज भेज रहा है।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
कार्यक्रम में समाजसेवी संजेव केसरवानी, बबीता केसरवानी, गीता केसरवानी, भारती केसरवानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद्र जैन, कैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन मालथौन, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद जड़िया, केसरवानी समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश केसरवानी, विकास राहुल केसरवानी, अथर्व केसरवानी, अमित टिंकू केसरवानी, सुरेंद्र तिवारी, विशाल तोमर, योगेन्द्र गौर, रानू यादव, शिवम रायकवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।