शाहपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया !

Spread the love

सानौधा/सागर, 7 अक्टूबर 2025:
सानौधा थाना की शाहपुर चौकी पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी करतूतों का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ ले जाकर उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
5 अक्टूबर को फरियादी ने शाहपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के परिवार से बयान लिए और उसकी तलाश में टीम गठित की।

आरोपी का पता लगाया गया और गिरफ्तारी
तफ्तीश के दौरान आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और सोमवार को सुजनीपुर से आरोपी रज्जन अहिरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया।

दुष्कर्म की धारा बढ़ाई
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना कृत्य स्वीकार किया। शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *