नरसिंहपुर।
दानापुर से बेंगलुरु जा रही संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बुधवार को यात्रा कर रहे 79 वर्षीय गणेशाराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर गैस्ट्राइटिस और पहले से ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक थी।

रेलवे कंट्रोल से सूचना मिलते ही नरसिंहपुर स्टेशन पर मेडिकल टीम और रेलवे प्रशासन ने तुरंत चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराई। स्टेशन पर डॉक्टर आर.आर. कुर्रे ने प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां प्रदान की।
समय पर मिले उपचार से बुजुर्ग यात्री की स्थिति स्थिर हुई और उन्हें आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।
रेलवे प्रशासन और चिकित्सा टीम की तत्परता से एक गंभीर स्थिति में संभावित बड़ी घटना टल गई, जिसे यात्रियों और परिजनों ने सराहा।