सांसद फुटबॉल खेल महोत्सव की शुरुआत | खिलाड़ियों में उत्साह, पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले !

Spread the love

सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने वाली पहल खेलो इंडिया के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव की धूम दिखाई देने लगी है। सांसद डॉ. लता वानखेड़े के संरक्षण में आयोजित सांसद फुटबॉल खेल महोत्सव का भव्य आगाज कजलीवन ग्राउंड में हुआ। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का उल्लास आकर्षण का केंद्र बना रहा।

महोत्सव का शुभारंभ लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देते हैं। खेलो इंडिया योजना ने गांव-कस्बों में छिपी अनगिनत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

पहले दिन के मैच बेहद रोमांचक रहे
पहले मुकाबले में दीपक मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल और ज्ञानोदय स्कूल खुरई के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दमदार खेल दिखाते हुए दीपक मेमोरियल ने 5 गोल से शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

अन्य मैचों में—

  • न्यू स्टार क्लब बनाम सागर स्पोर्टिंग क्लब
  • टाइटन क्लब बनाम ताज क्लब नरयावली

के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। हर मैच में खिलाड़ियों की फुर्ती, पासिंग और गोल के प्रयासों ने दर्शकों को रोमांचित किया।

महोत्सव में प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें शहर और आसपास के विभिन्न विद्यालयों व खेल संस्थाओं की टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैचों का संचालन प्रशिक्षित रेफरी अनु रजक, धर्मेंद्र सिंह भाटिया, शेख कय्यूम, हेमंत, देवेंद्र और अमित भसीन की निगरानी में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पंकज मुखारिया, बलवंत सिंह राठौड़, रामप्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
सागर में यह सप्ताहभर चलने वाला फुटबॉल महोत्सव युवा खिलाड़ियों के कौशल को निखारने और उन्हें नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *