सागर में अवैध पटाखों के भंडारण पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के स्पष्ट निर्देश के बाद जिले में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर ने कहा था कि किसी भी रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री नहीं होनी चाहिए। इस निर्देश के पालन में आज तहसीलदार श्री राहुल गौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

तहसीलदार ने बताया कि संत कबीर वार्ड, सिंधी कैंप में अवैध रूप से स्टोर किए गए पटाखों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। बिना लाइसेंस के पटाखों के अवैध भंडारण के आरोप में दीपक सुंदरानी पुत्र अर्जुन सुंदरानी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जब्ती के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके तहत लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध पटाखों की बिक्री या भंडारण की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *