सागर में मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस, महेश जाटव ने किया ध्वजारोहण !

Spread the love

सागर, मध्यप्रदेश – रविवार को सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अध्यक्ष महेश जाटव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य देशवासियों के अधिकारों की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करना था। 1885 के बाद कांग्रेस के बैनर तले करोड़ों लोग ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए एकजुट हुए। 1920 के बाद आंदोलन इतना प्रभावशाली हुआ कि ब्रिटिश सरकार को देश छोड़ना पड़ा।

महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, बलिदान और सेवा से भरा रहा है। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के लिए काम करती रही है, जबकि वर्तमान सरकार सुविधाओं को बेचने या ठेके पर देने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, “पहले हमने गोरों से लड़ा, अब चोरों से लड़ने की बारी है।”

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार और अमित राम जी दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया और आभार ज्ञापन अध्यक्ष सिंटू कटारे ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे: पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे, प्रदीप गुप्ता, रामकुमार पचौरी, पंकज सिंघाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, राहुल चौबे, राकेश राय, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, सुरेखा राकेश राय, रोशनी वसीम खान, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन, कमलेश तिवारी, रमाकांत यादव, विजय साहू, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, आनंद हेला, नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, गीता कुशवाहा, मीना पटेल, किरण लता सोनी, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, भैयन पटेल, श्री दास रैकवार, हरीश चंद सोनबर, बाबू मछंदर, गोपाल प्रजापति, सुरेश पंजवानी, एडवोकेट अजमत खान, पवन पटेल, शरद राजा सेन, राहुल खटीक, साजिद राईन, कुंदन जाट, मानसिंह चौधरी, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार, अरविंद सिंह ठाकुर, अजय सिंह राजपूत, अमित चौरसिया, नरेश वाल्मीकि, वीरू चौधरी आदि।

कार्यक्रम में सभी ने कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक योगदान को याद किया और पार्टी के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *