सागर।
सागर के गोपालगंज क्षेत्र स्थित वृंदावन बाग मंदिर परिसर में बुधवार रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठते देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि कार बुरी तरह जल गई।
आग बोनट से शुरू हुई
जानकारी के अनुसार, कल्पधाम कॉलोनी निवासी प्रभुलीन चौधरी अपनी कार बुधवार रात गोपालगंज पहुंचे और मंदिर परिसर में पार्क करके निजी काम के लिए चले गए। इसी दौरान कार के बोनट से आग लग गई और देखते ही देखते लपटें फैल गईं। आग से कार का अगला हिस्सा और अंदर का इंटीरियर पूरी तरह जल गया।

पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका
गोपालगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मौके पर फायर ब्रिगेड ने किया बचाव
मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।