सागर में 11 सितंबर को “वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण” पर व्याख्यान!

Spread the love

सागर। मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में 11 सितंबर को “वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित करने की 132वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक युवा नेता अविराज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश के प्रमुख विचारक मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सागर संभाग के युवा, बुद्धिजीवी वर्ग और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। व्याख्यान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में होगा।

यह आयोजन वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारतीय दृष्टिकोण की प्रासंगिकता को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *