सागर: NH-44 पर एंबुलेंस फेल होने से 10 किमी लंबा जाम, घंटों ठप रहा ट्रैफिक !

Spread the love

नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार दोपहर बम्हौरी तिराहे के पास बन रहे बायपास ब्रिज के बीच 108 एंबुलेंस (CG 04 NQ 5368) अचानक फेल हो गई, जिससे संकरी लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। दोपहर 1 बजे खराब हुई एंबुलेंस को मौके पर ही ठीक करने की कोशिश से स्थिति और बिगड़ गई। एनएचएआई की क्रेन से वाहन हटाए जाने तक गुड़ा फाटक से चितौरा टोल तक करीब 10 किमी लंबी जाम की लाइन लग गई। रहली और नरसिंहपुर मार्ग पर भी दोपहिया-चारपहिया फंसते रहे। सिविल लाइन, मकरोनिया, यातायात पुलिस और चीता वाहन टीम देर रात तक जाम हटाने में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *