21 जनवरी 2026 को सोने की कीमत ने 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना आज 7,795 रुपए की तेजी के साथ 1,55,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि कल यह 1,47,409 रुपए पर था। इस साल अब तक सोना 21,744 रुपए महंगा हो चुका है।
चांदी की कीमत भी इस साल तेजी दिखा रही है। 1 किलो चांदी की कीमत आज 10,730 रुपए बढ़कर 3,20,075 रुपए पर पहुंच गई, जो कल 3,09,345 रुपए थी।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण
- वैश्विक तनाव और ग्रीनलैंड विवाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की योजना और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजार अस्थिर हो गए। निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ रहे हैं।
- रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया 91.10 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया। इससे अंतरराष्ट्रीय सोने की लैंडिंग कॉस्ट भारत में महंगी हो गई।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: वैश्विक केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित करने के लिए सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं।
विशेषज्ञों का अनुमान: रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता है, तो 2026 के मध्य तक सोना ₹1,80 लाख से ₹1,90 लाख तक जा सकता है।
पिछले साल का रिकार्ड
- 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी।
- चांदी का भाव 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा।

निवेश के तरीके
- फिजिकल गोल्ड/सिल्वर: सिक्के और ज्वेलरी खरीदना।
- गोल्ड/सिल्वर ETF: इसके लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। स्टोरेज और नकली-सच्चा पहचान की समस्या नहीं होती।
चांदी में तेजी के प्रमुख कारण
- इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल।
- ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं।
- मैन्युफैक्चरर होड़: प्रोडक्शन रुकने के डर से अग्रिम खरीदारी।
चांदी का भविष्य
- मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल्स: चांदी 2026 में ₹3.20 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
- सैमको सिक्योरिटीज: तकनीकी ब्रेकआउट और वैश्विक संकेतों के आधार पर ₹3.94 लाख तक जा सकती है।
- नीलेश सुराना (कमोडिटी एक्सपर्ट): अमेरिकी ब्याज दर में कटौती और ग्रीन एनर्जी डिमांड के कारण $100/औंस (करीब ₹3.5–4 लाख) तक।
- रॉबर्ट कियोसाकी (ग्लोबल इन्वेस्टर): डॉलर कमजोरी और महंगाई को देखते हुए $200/औंस तक की संभावना।