भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करना ही सफलता का मार्ग !

Spread the love

उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से शिक्षा ग्रहण करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी हैं। यह कहना है युवा भाजपा नेता अविराज सिंह का, जो सोमवार को यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गुरुकुल पद्धति से शिक्षा प्राप्त कर समाज को यह संदेश दिया कि गुरु सेवा, निरंतर अभ्यास, एकाग्रता, सतत प्रयास और कर्म के प्रति समर्पण ही जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग है। यह शिक्षा हर मनुष्य के लिए मार्गदर्शक है, परंतु विशेषकर छात्रों को इसे आत्मसात कर जीवन को आदर्श और सफल बनाना चाहिए।

अविराज सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं को नशा से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा – “समाज को आगे बढ़ाने के लिए आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करना और नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। नशा करने से न केवल शरीर का नुकसान होता है, बल्कि परिवार और समाज में भी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। चाहे वह तंबाकू, गुटखा या शराब हो, यदि कोई नशा करता है तो उसका त्याग करना ही श्रेष्ठ है।”

उन्होंने विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यादव समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति भी उनकी ही देन है। अविराज ने कहा कि भवन बनने से समाज को बैठकों और विभिन्न आयोजनों में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा और समाज सेवा से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भवन समाज के बंधुओं को जोड़ने और नई दिशा देने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने किया। कार्यक्रम में यादव समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां नीतेश यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, बंटी यादव, डॉ. डी.पी. यादव, पप्पू मुककदम, उदयपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादव, आजाद यादव, तुलसीराम यादव, गोविन्द यादव, सीताराम यादव, शेरसिंह यादव, कोमल यादव, बाबूसिंह यादव, नीरज यादव, महेन्द्र यादव, प्रेमजी यादव, सुरपाल यादव, लक्ष्मीकांत यादव, देवीदयाल कुशवाहा, अभय सिंह, डी. रोहित, मुकेश जैन, सचिन साहू, पप्पू यादव, सुरेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत मुडोतिया, रावराजा राजपूत, महेन्द्र जानी सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *