शारदीय नवरात्र पर विधायक निवास में 108 कन्याओं का पूजन !

Spread the love

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने मां दुर्गा की आराधना स्वरूप 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का सशक्त संदेश भी देता दिखाई दिया।

पूजन के दौरान श्रीमती अनुश्री जैन ने स्वयं प्रत्येक कन्या के चरण धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई, तिलक किया और माता स्वरूप मानकर विधिवत पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से सभी कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा। इसके साथ ही बालिकाओं को पढ़ाई-लिखाई में उपयोगी सामग्री जैसे कॉपी, पेन-पेंसिल और स्टेशनरी वितरित की।

इस अवसर पर श्रीमती जैन ने कहा – “बेटियाँ आदि शक्ति का स्वरूप और भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। इन नन्हीं बालिकाओं के कल्याण से ही समाज का कल्याण संभव है। मां जगदंबा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता बनी रहे, यही हमारी कामना है।”

पूरे कार्यक्रम में मातृशक्ति और कन्याओं के प्रति सम्मान और संरक्षण का भाव मुखर रूप से सामने आया। आयोजन के दौरान स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे, निशा शिंदे, प्रीति शर्मा, सुचिता दुबे, मंजुश्री चौरसिया सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त कर वातावरण में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *