सेवा पखवाड़े में छात्राओं ने बनाया स्वच्छता का संदेश !

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में स्वच्छता का अनूठा संदेश देखने को मिला। विद्यालय परिसर में 1098 छात्राओं ने एक साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ की आकृति उकेरी, जिसने हर किसी को प्रेरित किया। यह दृश्य न केवल अद्भुत था बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने की दिशा में छात्राओं का संकल्प भी दर्शाता था।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने इस अवसर पर समस्त छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि जीवनशैली है। आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य देने के लिए स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा।”

पूरे आयोजन के दौरान शिक्षिकाएँ डॉ. शुभा मिश्रा एवं डॉ. नाहिद परवीन खान ने छात्राओं को जागरूक करते हुए “एक कदम स्वच्छता की ओर”, “हम सब का यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना”, “पहले सफाई फिर पढ़ाई” जैसे नारे बुलवाए। छात्राओं की गूंजती आवाज़ से वातावरण में स्वच्छता का उत्साह फैल गया।

चित्रकला और मॉडल प्रदर्शनी

सेवा पखवाड़े के मध्य, 20 सितंबर को विद्यालय में वृहद चित्रकला एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य पर आधारित चित्र एवं मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को गहरी छाप छोड़ते हुए छात्राओं की सोच और दृष्टिकोण को उजागर किया।

स्वच्छता के लिए ठोस कदम

स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के प्रत्येक कक्ष एवं परिसर में कूड़ादान रखवाए गए। प्राचार्य डॉ. तिवारी ने इस अवसर पर छात्राओं को समझाया कि साफ-सफाई से न केवल विद्यालय सुंदर बनता है बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है।

बहुआयामी गतिविधियाँ

पूरा सेवा पखवाड़ा विभिन्न सोपानों में संपन्न हुआ, जिनमें शामिल थीं—

  • लेखन एवं वक्तव्य कौशल प्रतियोगिता
  • पोस्टर/स्लोगन लेखन
  • दृश्य चित्रकला कौशल
  • स्पोर्ट्स डे मिनी इवेंट
  • समूह चर्चा एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर क्विज
  • स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा एवं हैडवाशिंग एक्टिविटी
  • संतुलित आहार चार्ट और शारीरिक व्यायाम
  • पानी पीने की आदत पर जागरूकता कार्यक्रम
  • स्वच्छता प्रतिज्ञा का सामूहिक आयोजन
  • ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान और ‘एकता वृक्ष’ रोपण
  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ गतिविधि

प्रतिभागियों का सम्मान

पखवाड़े के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी विद्यालय की प्रभारी शिक्षिकाएँ श्रीमती मालिनी जैन एवं श्रीमती रंजीता जैन ने निभाई।

कार्यक्रम की सफलता में सहयोग

पूरे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुलिका जैन एवं श्रीमती रिंकी राठौर ने किया। वहीं, शिक्षिकाएँ श्रीमती शोभना ढिमोले, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती मीनाक्षी पटैल, श्रीमती स्वाति चौकसे, श्रीमती रितु कटारे, श्रीमती रश्मी दुबे तथा शिक्षक श्री संदीप कुमार राय, श्री आकाश चौरसिया, श्री शशांक धुपड़ सहित अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

संकल्प का संदेश

समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व को जिस तरह से आत्मसात किया है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है। इस पखवाड़े से निकला संदेश यही है कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक अपने कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *