सागर में जैन युवक-युवती सम्मेलन और मेधावी सम्मान समारोह !

Spread the love

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा सागर द्वारा आदर्श गार्डन में जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर समाज का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा—


“प्रतिभा सम्मान और परिचय सम्मेलन दोनों ही समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण आयोजन हैं। हमारे बेटे-बेटियाँ, जिन्होंने परिश्रम और लगन से सफलता पाई है, उनका उत्साहवर्धन समाज की जिम्मेदारी है। वहीं, युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि यह जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया को सहज और पारदर्शी बनाता है। इसमें किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए। जीवनसाथी वही उपयुक्त है जो हमें, हमारे परिवार और हमारे विचारों को समझ सके।”

विधायक ने संस्था को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और समाज के युवाओं से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिनेश जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, संस्था अध्यक्ष भागचंद जैन, संतोष जैन घड़ी, ऋषभ चंदेरिया, श्रेयांश जैन, मनोज बंगेला, देवेंद्र जैन, अरविंद जैन, चक्रेश शास्त्री, आलोक जैन, प्रमोद जैन, अजीत जैन, महेंद्र जैन, प्रेमचंद जैन, अवनीश जैन, सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ, विद्यार्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *