मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का आज सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के आगमन पर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इसके अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, डीआईजी श्री सचेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री विकास साहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के. वी., अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।