श्रेयांस जैन बने बुंदेलखंड संयोजक, गुरु भक्तों ने दी बधाई !

Spread the love

सागर। जैन समाज के लिए गौरव का विषय है कि सागर निवासी श्रेयांस जैन (संग सेल्स) को आगामी अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह भव्य आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक जिले स्थित श्री णमोकार तीर्थ क्षेत्र में आगामी 6 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

यह महामहोत्सव गणधराचार्य श्री 108 कुंथुसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रज्ञाश्रमण सरस्वताचार्य सर्वोदयी राष्ट्र संत 108 आचार्य श्री देवनन्दी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। देश और विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।

श्रेयांस जैन को इस आयोजन के साथ-साथ अखिल भारतीय गोलापूर्व महासभा में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व भी सौंपा गया है। यह नियुक्ति जैन समाज के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

नियुक्ति उपरांत बुंदेलखंड गुरु भक्त परिवार ने श्री श्रेयांस जैन का सम्मान कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर राकेश गोदरे, जिनेन्द्र जैन (आदिनाथ मेडिकल), विपिन जैन, रविकांत सेठ, अमित चौधरी, जय कुमार जैन (पुरा), भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित गुरु भक्त मण्डल परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने श्रेयांस जैन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने पद का निर्वहन पूर्ण समर्पण और श्रद्धा के साथ करेंगे तथा बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन से जोड़े रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *