खुरई: दिल्ली पब्लिक स्कूल में फीस विवाद के चलते 70 छात्र परीक्षा से वंचित, अभिभावकों ने सड़क जाम किया !

Spread the love

खुरई, 9 अक्टूबर 2025:
खुरई के दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फीस जमा न करने के कारण लगभग 70 छात्रों को अर्धवार्षिक परीक्षा देने से रोका गया। इस घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने तुरंत सागर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।

अभिभावकों की आपत्ति:
अभिभावकों ने स्कूल की इस कार्रवाई को अमानवीय बताया। अभिभावक राजीव जैन और विजय राजपूत ने कहा कि दाखिले के समय स्कूल प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया था कि फीस फसल के आने पर जमा की जा सकती है। अब जब किसानों के बच्चों के अभिभावक के पास फसल का पैसा नहीं आया, तब स्कूल बच्चों पर फीस जमा करने का दबाव डाल रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि कुछ दिनों से स्कूल प्रशासन ने बकाया फीस वाले छात्रों को रोजाना कक्षा के बाहर खड़ा कर दिया, जिससे बच्चों में मानसिक तनाव और डर का माहौल बन गया। गुरुवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान 70 से अधिक बच्चों को परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिससे अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:
मामले की जानकारी मिलने पर बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) आर.एस. शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली जा रही है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। अभिभावकों के विरोध और अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क से जाम हटा दिया गया।

जांच और भविष्य की कार्रवाई:
प्रशासन ने मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है। अभिभावक मांग कर रहे हैं कि दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे की शिक्षा पर इस तरह का संकट न आए।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *