सागर में वीरांगना रानी झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना हेतु पैडस्टल निर्माण कार्य का निरीक्षण !

Spread the love

सागर। काकागंज वार्ड स्थित वीरांगना रानी झलकारी बाई ट्रैफिक पार्क में आगामी प्रतिमा स्थापना को लेकर निर्माणाधीन पैडस्टल (आधार मंच) का निरीक्षण विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक जैन ने कहा कि झलकारी बाई भारत की नारी शक्ति, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस प्रतिमा स्थापना परियोजना के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रतिमा के पैडस्टल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और शेष निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए। उनका कहना था कि ऐसा सुनिश्चित करने से नगरवासियों को शीघ्र ही वीरांगना झलकारी बाई जी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

विधायक ने आगे कहा कि यह प्रतिमा सागर नगर के गौरव को और ऊँचाई प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीयता, साहस और प्रेरणा का संदेश देगी।

इस अवसर पर श्री गोलू रिछारिया, पार्षद गोलू कोरी, श्री अनुराग सोनी, उपायुक्त एस.एस. बघेल, श्री प्रणव कन्हौआ, निगम अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक के निरीक्षण और निर्देशों के बाद कार्य की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई, ताकि यह परियोजना समय पर पूरी हो और सागर नगरवासियों के लिए प्रेरणास्पद स्थल बन सके।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *