सागर। पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री संजीव उइके एवं एसडीओपी बंडा श्री प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शाहगढ़ क्षेत्र में दर्ज अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण के चार फरार ईनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला दिनांक 14 अगस्त 2023 का है, जब फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल धारा 363 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान अपहृता को दस्तयाब कर न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए, जिनके आधार पर आरोपियों रामेश्वर गौड़, अनेश गौड़, अर्जुन गौड़ और राम गौड़, सभी निवासी गढ़ाकोटा व शाहगढ़, के विरुद्ध धारा 376(3), 376(2-एन), 376-डी भा.द.वि. एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।
घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹8,000 का ईनाम घोषित किया गया था। 09 अक्टूबर 2025 को शाहगढ़ पुलिस ने अथक प्रयासों से सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे, सहायक उपनिरीक्षक लोकविजय सिंह, प्रधान आरक्षक खूबसिंह, राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार तथा आरक्षक दिनेश साहू, सुरेन्द्र लोधी, लखन पटेल, दुर्गेश पटेल, जगदीश असाटी, अभिषेक, बॉबी और अरविंद यादव का सराहनीय योगदान रहा।