सागर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत !

Spread the love

सागर, 11 अक्टूबर 2025:
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की डंपर ने कुचलकर मौके पर मौत कर दी। मृतक दंपती सागर से अपने पैतृक गांव नाहरमऊ लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक दुबे (45 वर्ष), जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सागर विभाग के विभाग कार्यवाह और शासकीय शिक्षक थे, अपनी पत्नी राधा दुबे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। हादसा सुरखी के पास बन रहे ओवरब्रिज के नीचे हुआ। वहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। बाइक डंपर के नीचे फंस गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सुरखी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिचितों ने बताया कि अशोक दुबे और उनकी पत्नी शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत करके सागर लौटे थे। शनिवार सुबह वे पत्नी राधा के साथ पैतृक गांव नाहरमऊ जा रहे थे। दोनों अपने पीछे बच्चों सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के स्थान पर सुरक्षा मानकों और गति नियंत्रण की कमी इस दुखद घटना का कारण बनी। इस घटना ने न केवल मृतक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँचाई है, बल्कि पूरे समुदाय में शोक और चिंता की लहर भी फैला दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *