बीना में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल !

Spread the love

बीना, 11 अक्टूबर 2025:
बीना के खुरई रोड ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक (22 वर्ष, पिता मुकेश) और छत्तीसगढ़ के सूर्यकांत साहू (20 वर्ष) अपनी बाइक से इटावा जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर बैठे रौनक जाट (भिवानी, पिता जितेंद्र) भी थे। इसी दौरान रामपुर निवासी पुष्पेंद्र बुंदेला की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक और सूर्यकांत बाइक सहित सड़क पर गिर गए और पास से गुजर रहे एक कंटेनर के नीचे फंस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे रौनक जाट सड़क किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक चला रहे पुष्पेंद्र बुंदेला भी दुर्घटना में घायल हुए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक दीपक, सूर्यकांत और घायल रौनक सहित चार-पांच युवक हरियाणा के रहने वाले थे और पिछले तीन-चार साल से बीना पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे थे।

यह हादसा सड़क सुरक्षा की अनदेखी और तेज रफ्तार वाहन चलाने का दुखद परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *