जिला शहर कांग्रेस कमेटी का वार्ड-वार्ड अभियान, सैकड़ों नागरिकों का मिला समर्थन !
सागर, 14 अक्टूबर 2025
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आव्हान पर कांग्रेस ने प्रदेशभर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में यह अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया। अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला और सैकड़ों नागरिकों ने इसमें भाग लेकर कांग्रेस के इस प्रयास को सराहा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण
कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह आंदोलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्ताधारी दल लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा है और इसके विरुद्ध जनता को जागरूक करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।
हर घर तक पहुंचने का संकल्प
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर नागरिक के दरवाजे तक पहुंचने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गली, मोहल्ले और वार्ड में जाकर आमजन से संवाद करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्हें जोड़ें।
राहुल गांधी के संघर्ष का किया उल्लेख
कार्यक्रम में अमित राम जी दुबे ने कहा कि देश में जिस प्रकार राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं, उसी रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन न केवल एक राजनीतिक लड़ाई है, बल्कि देश की आत्मा और संविधान की रक्षा का मिशन है।
भाजपा पर लगाया लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप
रमाकांत यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, और इससे लड़ने के लिए कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूती से खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि सत्य की है।
वार्डों में चला जनसंपर्क
अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाजपतपुरा, दयानंद, शुक्रवारी, शनिचरी, कृष्णगंज, मधुकर सिंह वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में पैदल जनसंपर्क किया। इसके पश्चात सब्जी मंडी में पहुंचकर आम जनता के बीच संवाद कर अभियान को गति दी गई। लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया।

वरिष्ठ नेताओं की रही सक्रिय भागीदारी
अभियान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना, सिंटू कटारे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, पार्षद ऋचा सिंह, वसीम खान, ताहिर खान, गनी भैया, लीलाधर सूर्यवंशी, रेखा सोनी, हीरालाल चौधरी, श्री दासदास रैकवार, हेमराज रजक, अर्चना कनौजिया, महेश अहिरवार, अबरार सौदागर, दीपक कुर्मी, गब्बर पठान, शरद पुरोहित, गोपी यादव, उमेश यादव, सुनील पावा, शाहबाज खान, शहजाद, नीरज चौरसिया, सुमित जैन, कमल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मदन सोनी, निहारिका, जुनैद पठान, सुरेश पंजवानी, टीकाराम दीवान, अलीम, ताज्जु खान, निखिल जैन, अजय सिंह राजपूत, शेख सलीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237