स्वदेशी अपनाएं, मालथौन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया !

Spread the love

मालथौन। युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने धनतेरस से एक दिन पूर्व मालथौन के बाजार का दौरा कर स्थानीय दुकानदारों से स्वदेशी उत्पाद खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का संदेश दिया। उन्होंने मिट्टी के दीये, माँ लक्ष्मीजी की प्रतिमा, स्वदेशी एलईडी झालर और गौमाता श्रृंगार सामग्री खरीदी। अविराज सिंह ने उपभोक्ताओं को जीएसटी घटने से सस्ते हुए सामानों के विषय में जागरूक भी किया।

युवा नेता ने मालथौन नगर परिषद में पार्षदों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी और वार्डों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा सरकारी कार्यालयों की सफाई एवं पुताई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्षदों से स्थानीय नागरिकों को विदेशी सामान न खरीदने का संकल्प दिलाने और जीएसटी दरों के अनुसार उचित बिक्री सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में नपा अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, सीएमओ प्रभु शंकर खरे, उपाध्यक्ष मालती, धर्मेंद अहिरवार और सभी पार्षद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अविराज सिंह ने संबल योजना के तहत दो परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी सौंपे। ग्राम चुरारी के युवक नीलेश आदिवासी और कुंवरपुरा के हलू अहिरवार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माताओं को क्रमशः 4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

अविराज सिंह ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत का आधार है। उन्होंने लोगों से स्थानीय बाजार से ही सामान खरीदकर देश और शहर के विकास में योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *