कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का ऐक्शन मोड, आमजन से मांगी सहयोग की अपील !

Spread the love

जिले में नकली शराब से जनहानि और राजस्व हानि की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने नकली शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध कड़ा अभियान छेड़ दिया है। विभाग स्पष्ट कर चुका है कि स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नकली व अमानक शराब से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार औचक निरीक्षण, दबिश और कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि यदि किसी को ऐसी शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले जो संदेहास्पद या नकली प्रतीत हो, तो तुरंत इसकी सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि नकली शराब न केवल स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कई बार जान लेने का भी कारण बनती है। इसके चलते समाज और परिवार पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए इस अवैध गतिविधि को जड़ से खत्म करने के लिए जनसहयोग आवश्यक है।

विभाग ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। लक्ष्य सिर्फ एक है: जिले को नकली शराब की समाप्ति की दिशा में सुरक्षित और स्वच्छ बनाना।


सूचना देने के लिए संपर्क सूत्र

नकली शराब से जुड़ी जानकारी निम्न अधिकारियों को दी जा सकती है:

• श्री दिलीप सिंह खंडाते, सहायक जिला आबकारी अधिकारी (मंडल प्रभारी)
📞 9826741558

• श्रीमती रोशनी उरेती, आबकारी उप निरीक्षक, बंडा
📞 9584787121

• श्री सियाराम चौधरी, आबकारी उप निरीक्षक
📞 7389618851

• श्री शैलेन्द्र सिंह मार्को, आबकारी उप निरीक्षक, खुरई-बीना
📞 6263807735

• श्री मृत्युंजय ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक, रहली-देवरी
📞 7000920460

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *