अर्धवार्षिक परीक्षाएं 3 नवंबर से; प्रश्नपत्रों की गोपनीय सामग्री सुरक्षित, वितरण प्रक्रिया पूर्ण !

Spread the love

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कक्षा 9, 10, 11 और 12 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आगामी 3 नवंबर से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा प्रश्नपत्रों की गोपनीय सामग्री का वितरण आज संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रश्नपत्र सामग्री का वितरण पूर्ण गोपनीयता और सुरक्षा के साथ किया गया। समस्त गोपनीय सामग्री संबंधित विद्यालयों के पुलिस थानों में पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित रखवाई गई है। प्रश्नपत्रों को समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा दिवस पर ही खोला जाएगा।

अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 से जुड़े प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री का वितरण पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय, सागर द्वारा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों को 01 नवंबर 2025 को किया गया। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को परीक्षा नियमों के अनुपालन के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *