मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां !

Spread the love

सागर। मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल व मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने मरीजों व परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता संबंधी जानकारी लेते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने जिले सहित पूरे संभाग के मरीजों को बड़ी सुविधा प्रदान की है और अब मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से सभी प्रकार की जांचें यहीं उपलब्ध हैं।

मरीजों से चर्चा के दौरान मंत्री ने आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का उपचार लाभ उपलब्ध है और बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. सुखदेव मिश्रा, पप्पू फुसकेले, रूपेश यादव, ज्वाला खटीक सहित चिकित्सा अधिकारी और जिला अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *