कमिश्नर ने दी निर्देशों की बौछार: दीनदयाल रसोई !

Spread the love

सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने दीनदयाल रसोई और मोबाइल रसोई योजनाओं को और बेहतर व पारदर्शी तरीके से संचालित करने के साथ जरूरतमंदों तक भोजन की सही आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। आश्रय शालाओं में बेहतर सुविधाएं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की बात भी कही गई।

कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दमोह, पन्ना और निवाड़ी में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण गुणवत्ता और समय सीमा के साथ पूरा हो।

कायाकल्प योजना के अंतर्गत सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्रम विभाग की योजनाओं और अनुग्रह सहायता राशि के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

बैठक में नगर निवेश विभाग की समीक्षा करते हुए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश भी जारी किए गए। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार प्रसार पर ध्यान देने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *