किसानों से मिले कमिश्नर: भूमि सीमा, गौ संरक्षण और सिंचाई मुद्दों पर जल्द समाधान का भरोसा !

Spread the love

सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने भूमि सीमांकन में चांदा और मुनारे न लगने से उत्पन्न विवाद, गायों के संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य निर्माण, शाहगढ़ क्षेत्र में बांधों से पानी वितरण में अनियमितता और टीकमगढ़ मंडियों में अनाज खरीदी की मांग सहित कई मुद्दे उठाए।

कमिश्नर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *