विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात !

Spread the love

सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बुधवार को भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री यादव को सागर में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होने का आमंत्रण सौंपा। इस पावन कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के पावन मुखारविंद से किया जाएगा।

भेंट के दौरान विधायक जैन ने सागर में प्रस्तावित चिड़ियाघर परियोजना पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व में नेशनल जू अथॉरिटी द्वारा सागर में चिड़ियाघर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई थी, किंतु बजट की कमी के चलते यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई।

विधायक जैन ने मंत्री यादव से आग्रह किया कि अब इस परियोजना को CAMPA (Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) फंड के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे सागर में चिड़ियाघर के निर्माण का सपना साकार हो सके।

इस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि—

“आप राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव भेजिए, केंद्र स्तर पर इस पर आवश्यक और सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।”

विधायक जैन ने इस अवसर पर सागर जिले से जुड़े अन्य विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की और केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याणकारी नीतियों के लिए मंत्री यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *