सागर जिले में 50% मतदाता मैपिंग कार्य पूर्ण, कलेक्टर संदीप जी.आर. ने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश !

Spread the love

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता मैपिंग प्रक्रिया में सागर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) को शेष कार्य को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सटीक और अद्यतन मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियाँ समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जा सकें।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या दोहराव न रहे और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही मतदान केंद्र पर दर्ज हो। उन्होंने टीमों को कहा कि इस कार्य में गति और गुणवत्ता दोनों का संतुलन बनाए रखें।

विधानसभा वार प्रगति रिपोर्ट इस प्रकार रही:

विधानसभा क्षेत्रमैपिंग पूर्णता प्रतिशत
बीना61.72%
खुरई44.71%
सुरखी57.25%
देवरी60.70%
रहली61.47%
नरयावली39.04%
सागर34.06%
बंडा54.31%

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन आंकड़ों को आगामी दिनों में 100 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी एसडीएम और बीएलओ को सघन फील्ड मॉनिटरिंग और मतदाता संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *