सागर। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा व नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय कुमार सनकत के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो कुख्यात कटरबाजों को अवैध शराब और धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 4 नवंबर 2025 की शाम को सउनि देवेन्द्र दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंडा रोड स्थित राजा ढाबा और होटल शुभानी के बीच सुनसान स्थान पर दो व्यक्ति बोरे में शराब रखकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- साहिल उर्फ सोहिल ढपाली पिता राशिद ढपाली, उम्र 24 वर्ष, निवासी 14 मोहल्ला, सदर थाना केन्ट, सागर।
- सिराज मकरानी उर्फ आका/अक्का पिता जमील मकरानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी 12 मोहल्ला, सदर थाना केन्ट, सागर।
दोनों आरोपियों के पास से 06 पेटियाँ अवैध शराब (पावर जिन और पावर व्हिस्की) बरामद की गईं, जिसकी मात्रा 54 लीटर और कीमत लगभग ₹37,200 है। साथ ही तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक खटकेदार धारदार चाकू भी जब्त किए गए।
इस संबंध में थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 315/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम और 25(1-ख)(ख) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 05 नवंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
- साहिल उर्फ सोहिल ढपाली पर केन्ट थाने में आर्म्स एक्ट, कटरबाजी, मारपीट और गौकशी से संबंधित 5 प्रकरण दर्ज हैं।
- सिराज मकरानी उर्फ आका/अक्का पर आर्म्स एक्ट, कटरबाजी, अवैध शराब और गौकशी से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज हैं।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
इस सफलता में सउनि देवेन्द्र दुबे, आरक्षक गजेन्द्र जौहरिया, आरक्षक नरेन्द्र रावत एवं आरक्षक राघवेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता और सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है और भविष्य में भी ऐसी त्वरित कार्रवाइयों के निर्देश दिए हैं।