विधायक शैलेंद्र जैन ने किया श्रीमद्भागवत कथा स्थल का निरीक्षण !

Spread the love

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सिद्ध तीर्थ क्षेत्र बालाजी पहुंचकर आगामी 19 नवंबर से 25 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के स्थल का सपत्नीक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि कथा स्थल पर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डोम का स्ट्रक्चर पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है और बैठने की व्यवस्था, पथ प्रदर्शक मार्ग, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और उत्साह को देखते हुए डोम की क्षमता को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है, ताकि अधिक श्रद्धालुओं को सुगमता और बेहतर सुविधा मिल सके।

विधायक जैन ने आयोजन समिति को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सागर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक भी है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों को आशीर्वाद देते हुए सुनिश्चित किया कि कथा के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित रहे।

सिद्ध तीर्थ क्षेत्र बालाजी में यह कथा आयोजन न केवल भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का अवसर होगा, बल्कि सागर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने वाला कार्यक्रम भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *